"थरूर को बना दो लव मिनिस्टर" 
नई दिल्ली। 
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर के बीच छिड़ी जुबानी जंग में अब भाजपा भी कूद पड़ी है। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने थरूर को इंटरनेशनल लव गुरू करार दिया है। नकवी ने कहा कि थरूर अंतरराष्ट्रीय लव गुरू हैं इसलिए उनके लिए लव अफेयर्स मिनिस्ट्री बना देनी चाहिए। 
थरूर ने मंगलवार को मोदी पर निशाना साधते हुए टि्वट किया था कि मेरी पत्नी आपके 50 करोड़ रूपए के अनुमान से ज्यादा कीमती है। मेरे पत्नी अनमोल है। आप (मोदी)पहले प्यार के लिए योग्य बनें और फिर उसे समझे। थरूर के इसी टि्वट के जवाब में नकवी ने उन्हें इंटरनेशनल लव गुरू करार दिया है। 


यह कहा था मोदी ने 
हिमाचल प्रदेश के मंडी में मोदी ने एक चुनावी रैली में थरूर पर निशाना साधते हुए कहा था वाह,क्या गर्लफ्रेंड है। क्या आपने कभी 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड देखी है,वो भी इस गरीब देश में। 
केन्द्र सरकार में एक मंत्री हुआ करते थे,उन पर आईपीएल में घोटाले के आरोप लगे थे। उन्होंने संसद में दावा किया था कि जिस औरत के खाते में 50 करोड़ रूपए डाले जाने की बात कही जा रही है उसका मुझसे कोई लेना देना नहीं है। बाद में पता चला कि उस मंत्री और उस औरत के शादी के कार्ड इधर उधर बंटते हुए मिले। 
गौरतलब है कि 2010 में थरूर पर आरोप लगा था कि उन्होंने सुनंदा पुष्कर को आईपीएल में कोच्चि टीम के प्रमोटरों की तरफ से शेयर दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस वक्त वे विदेश राज्य मंत्री थे। आरोपों के बाद थरूर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल के दौरान उन्हें फिर से मंत्री बनाया गया। थरूर अब मानव संसाधन एवं विकास राज्य मंत्री हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top