भारत सुरक्षा परिषद से बाहर हुआ 
संयुक्त राष्ट्र। 
सुरक्षा परिषद में भारत का दो सला का कार्यकाल पूरा हो गया है। रवांडा, ऑस्ट्रेलिया, अरजेटीना, लक्जमबर्ग और दक्षिण कोरिया गुरूवार को हुए मतदान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए अस्थाई सदस्य चुन लिए गए। रवांडा को अफ्रीकी कोटे से निर्विरोध चुना गया। उसने दक्षिण अफ्रीका की जगह ली है। पांचों सदस्यों का कार्यकाल एक जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2014 तक होगा।
इसके साथ ही सुरक्षा परिषद में भारत,दक्षिण अफ्रीका,कोलंबिया,जर्मनी और पुर्तगाल का दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है जबकि पांच सदस्यों अजरबैजान, गुआटेमाला, पाकिस्तान, टोगो और मोरक्को का कार्यकाल दिसंबर 2013 तक है।

ये हैं सदस्य -
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं। इनमें से पांच सदस्य अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन स्थायी हैं और उन्हें वीटो शक्ति प्राप्त है। 193 सदस्यों वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में रवांडा 148,अरजेंटीना 182,ऑस्ट्रेलिया 140,लक्जमबर्ग 131 और दक्षिण कोरिया 149 वोट पाकर सुरक्षा परिषद के सदस्य बने। कंबोडिया,भूटान और फिनलैंड सुरक्षा परिषद में जगह बनाने में नाकाम रहे। इनके अलावा बाकी 10 सदस्य अस्थाई हैं। अस्थाई सदस्यों के तौर पर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश दो-दो साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top