बुराई के प्रतीक रावण का सर्वनाश  
जैसलमेर व पोकरण में एक मिनट में ही रावण हो गया ध्वस्त 
जैसलमेर
बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार जैसलमेर जिले में धूमधाम से मनाया गया। पूनम स्टेडियम में बुराई के प्रतीक रावण व उसके भाइयों के पुतले धूं धूं करके खाक हो गए। रिमोट से पहले रावण के सिर उड़ाए गए और बाद में बाद में आतिशबाजी के तीर ने बारी बारी से रावण, कुंभकरण व मेघनाद का सर्वनाश कर दिया। आतिशबाजी से रावण, मेघनाद व कुंभकरण के जलते ही स्टेडियम तालियों की गडगड़़ाहट के साथ श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आतिशबाजी और धमाकों के बीच कुछ ही देर में रावण की काया राख में बदल जाती है। बुधवार को विजयादशमी की शाम पूनम स्टेडियम के रंगमंच से कुछ दूरी पर बनाए रावण, मेघनाद व कुंभकरण को जलता देख अन्याय और असत्य की विजय सुनिश्चित हो गई। एक तरफ रावण राज का अंत हो जाता है वहीं राम के रूप में सत्य की विजय पर दशहरे के पर्व को देख रहे हजारों दर्शक खुशी से झूम उठते हैं। इस अवसर पर विधायक छोटू सिंह भाटी, नगरपरिषद सभापति अशोक तंवर, यूआईटी चेयरमैन उम्मेदसिंह तंवर, कलेक्टर शुचि त्यागी, पुलिस अधीक्षक ममता राहुल विश्नोई, आयुक्त आर.के. माहेश्वरी, पूर्व विधायक गोवद्र्धन कल्ला, एसडीएम रमेशचंद्र जैन्थ, एडीएम परशुराम धानका, प्रधान मूलाराम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष विमला वैष्णव व गोपीकिशन मेहरा, पार्षद गिरीश व्यास, खीमसिंह, मीनादेवी, मूलीदेवी, और मेघराज परिहार सहित कई लोग उपस्थित थे।पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों की तादाद में पूनम स्टेडियम में भीड़ उमड़ी। लोग स्टेडियम की सीढिय़ों, मंच के समीप और आस-पास की दीवारों पर से रावण दहन के नजारे को देखने में तत्पर दिखे। 

नजर हटी और रावण खाक 
जैसलमेर में इस बार रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले एक मिनट से पहले ही खाक हो गए। जैसे ही तीनों ही पुतलों के तीर लगे 60 सैकंड के भीतर ही पुतले ध्वस्त हो गए। बाद में काफी देर तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। शाम को 5 बजे से ही पूनम स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। सभी को इंतजार था रावण दहन का। छह बजकर पांच मिनट पर जिन लोगों की नजर हटी वे रावण को खाक होता नहीं देख पाए। 

फतेहगढ़. 
उपखंड मुख्यालय में बुधवार की शाम 21 फीट के रावण का दहन किया गया। उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा, महंत संजयनाथ, उतमसिंह राजपुरोहित, लजपतसिंह राजगुरू, अमोलखदास ओझा ने मशाल जलाकर रावण दहन किया। एसडीएम मेहरा ने बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत बताई। इस अवसर पर प्रकाश ओझा व मुकेश कुमार गौड़ सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। 

आतिशबाजी देखने उमड़ा जन समूह 
पोकरण 
दशहरा पर्व पोकरण में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा रावण दहन का भी आयोजन किया गया। नगरपालिका की अध्यक्ष छोटेश्वरी देवी आईदान माली की अध्यक्षता में स्थानीय राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में रावण दहन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार नारायणगिरी, अधिशाषी अधिकारी जोधाराम विश्नोई सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर पंडित गोविंदनारायण दवे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवाई तत्पश्चात राम ने बाण चलाकर रावण दहन किया। राम के धनुष से निकले बाण से रावण मात्र एक मिनट में धरासायी हो गया। वहीं मेघनाद व कुंभकरण अडिग रहे। आयोजकों द्वारा अलग से आग लगाकर कुंभकरण व मेघनाद को जलाया गया। इस अवसर पर झनकार मंडल तथा सरस्वती विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में रामदरबार की झांकी निकाली गई। जिसमें महेश गांधी ने राम का किरदार निभाया तथा हितेश जोशी ने लक्ष्मण का तथा गिरिराज व्यास ने हनुमान का किरदार निभाया। इस अवसर पर चंदन पुरोहित, सुरेन्द्र केवलिया तथा गोपाल रंगा ने झांकी को सजाया। इस अवसर पर पुलिस उपअधीक्षक कल्याणमल बंजारा, थानाधिकारी रमेश शर्मा, भू अभिलेख निरीक्षक आईदान माली, युवा नेता विजय व्यास, अनिल रंगा, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, सुनील बोड़ा, पार्षद खेताराम, मोतीलाल, आसु लाल उपस्थित थे।
रावण दहन को देखने के लिए उमड़ा पूरा शहर 
रावण दहन समारोह को देखने के शहर सहित आसपास के गांवों के लोगों में अपूर्व उत्साह देखने को मिला। रावण दहन के निर्धारित समय 6.30 से लगभग एक घंटा पूर्व ही समारोह को देखने के लिए सारा शहर सीनियर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में उमड़ा पड़ा। रावण दहन के निर्धारित समय से पूर्व ही स्कूल का मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया। इतना ही नहीं मैदान के आस पास स्थित मकानों की छतें भी औरतों एवं पुरुषों से भरी हुई थी। 

आकर्षक आतिशबाजी से हुआ लोगों का मनोरंजन 
जैसे ही रावण सहित तीनों पुतलों का दहन हुआ उसी के साथ ही शानदार आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। निर्माताओं द्वारा आकाश में की गई रंग बिरंगी आतिशबाजी को देखकर एकाएक पूरा जन समूह ठहर सा गया। रावण दहन कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top