सम्मेत शिखर महातीर्थ स्पेशल रेल यात्रा संघ रवाना 
बाड़मेर
सम्मेत शिखर महातीर्थ स्पेशल रेल यात्रा संघ रविवार सुबह 9.39 बजे शुभ मुहूर्त में रवाना हुआ। खेतमल तातेड़ ने बताया कि आर्यरक्षित जैन विद्यापीठ से सुबह साढ़े सात बजे शोभायात्रा का आगाज साध्वी डॉ.विद्युत प्रभा एवं साध्वी भव्य गुणा के मंगलाचरण से हुआ। शोभायात्रा के दौरान मधुर भजनों से पूरा माहौल महावीरमय हो गया। संघपतियों के साथ युवा वर्ग जैकारे लगाते हुए तथा महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। मुख्य मार्गों से निकली शोभायात्रा में रेलवे स्टेशन तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए श्रद्धालु सहित जैन समाज का हुजूम उमड़ पड़ा। 
तीर्थ यात्रा संघ का किया स्वागत: विधायक मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति उषा जैन, नाकोड़ा ट्रस्ट अध्यक्ष अमृतलाल जैन, जैन श्री संघ के अध्यक्ष नैनमल भंसाली तथा संघ यात्रा के आयोजक छोगालाल वडेरा, रतनलाल सेठिया, बखतावर मल लूणिया न रेल के इंजन की पूजा अर्चना पुजारी अशोक ने विधि विधान से की। उसके बाद अतिथियों का तीर्थ यात्रा संघ ने तिलक, माला, साफा व चुनड़ी से स्वागत किया। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा संघ को रवाना किया तथा मंगलमय यात्रा की कामना की। यह यात्रा संघ 5 नवंबर को वापस बाड़मेर में प्रवेश करेगा। यात्रा संघ के मुख्य संघपति का लाभ लूणकरण धर्मचंद, शंकरलाल, पुत्र मुल्तानमल छाजेड़ परिवार बाड़मेर हाल जोधपुर ने लिया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top