गडकरी की कंपनी में सब कुछ गोलमाल!
नई दिल्ली।
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनकी कंपनी पूर्ति पावर एंड शुगर को लेकर रोज ब रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जैसे जैसे परतें खुल रही है और राज सामने आ रहे हैं।
एक अंग्रेजी दैनिक ने खुलासा किया है कि गडकरी की कंपनी में करीब सौ लोगों और कंपनियों ने पैसा लगाया है। समाचार पत्र ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास मौजूद दस्तावेजों के आधार पर दावा किया है कि इनमें से कई कंपनियां ऎसी हैं जो कोई काम नहीं करती और न ही इनकी आय का कोई जरिया है। पूर्ति पावर एंड शुगर में एक कंपनी अपडेट मर्केटाइल ने पैसा लगाया है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास मौजूद जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर 2011 को इस कंपनी के पास पूर्ति के 29 लाख शेयर थे। अपडेट मर्केटाइल में 39 लोग हिस्सेदार हैं। इनमें गडकरी के ड्राइवर रहे मनोहर पनसे और अकाउंटेंट क्वाडू जाडे भी हैं। अपडेट मर्केटाइल में सबसे ज्यादा शेयर अनंतिका इंफ्रा का है। इस कंपनी के पास 9.24 फीसदी हिस्सा है। अनंतिका इंफ्रा का एड्रेस मुंबई के मोटलीबाई वाडिया बिल्डिंग का दिया गया है। अनंतिका इंफ्रा में 11 कंपनियों और 2 लोगों की हिस्सेदारी है। इन 11 कंपनियों में से 9 कोलकाता की हैं और 2 दिल्ली की हैं। दिल्ली की 2 कंपनियों में एक कंपनी फास्ट बिल्डवेल है। फास्ट बिल्डवेल का एड्रेस दिल्ली के द्वारिका इलाके में स्थित फ्लैट का दिया गया है। फास्ट बिल्डवेल में 17 कंपनियों का हिस्सा है। जिनमें से 12 कोलकाता की हैं और 4 दिल्ली की हैं और 1 कंपनी मुंबई की है। फास्ट बिल्डवेल की एक शेयरधारक दिल्ली की कंपनी किंग बिल्डवेल है। इस कंपनी के मालिक कोलकाता के 2 लोग हैं। साफ है कि जिन कंपनियों ने पूर्ति पावर एंड शुगर में पैसा लगाया है उनका कोई बहुत बड़ा काम नहीं है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें