सोनिया गाँधी के आने से पहले रेप,जाने के बाद रेप 

जिंद। हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। आए दिन रेप की घटनाएं सामने आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दौरे से पहले हरियाणा में रेप की दो घटनाएं सामने आई थी। पानीपत में एक नाबलिग से रेप किया गया। वहीं अंबाला में एक विधवा की इज्जत लूट ली गई। कांग्रेस अध्यक्ष जिंद में मंगलवार को रेप पीडिताओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर दिल्ली गई तो फिर एक दलित लड़की से बलात्कार हो गया। कैथल में दलित युवती से रेप के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

हरियाणा में इस महीने में रेप की 14 घटनाएं सामने आ चुकी है। जिंद में हाल ही में एक नाबलिग लड़की ने गैंग रेप के बाद खुद को आग लगाकर जान दे दी थी। रेप की बढ़ती घटनाओं को लेकर हरियाणा की कांग्रेस सरकार की कड़ी आलोचना हो रही है। रेप की बढ़ती घटनाओं की जांच के लिए हरियाणा सरकार ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। हिसार के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि रेप के मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top