ज्यादती की घटना बर्बर अपराध : सोनिया गांधी
सच्चाखेड़ा (हरियाणा)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दुष्कर्म की घटनाओं को 'बर्बर अपराध' बताया है। कहा है कि ऐसी घटनाएं हरियाणा ही नहीं पूरे देश में बढ़ रही हैं। साथ ही जोड़ा कि ऐसे अपराध के दोषियों को सख्त से सजा मिलनी चाहिए।
सोनिया मंगलवार को हरियाणा के सच्चाखेड़ा में ज्यादती की शिकार एक युवती के परिजनों से मिलने आई थीं। वे दस मिनट तक पीडि़त परिवार के साथ रही। इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया।
एक सवाल के जवाब में सोनिया न खाप पंचायत का शादी की उम्र कम करने संबंधी सुझाव खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश हैं। कानून के पालन के लिए अदालतें हैं। ऐसी बातों का यहां कोई मतलब नहीं। सच्चा खेड़ा में तीन अक्टूबर को एक दलित युवती सामूहिक दुराचार की शिकार हुई थी। इस घटना के बाद उसने मिट्टी के तेल छिड़कर आत्मदाह कर लिया था। इस सिलसिले में अब तक पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
हरियाणा में ज्यादती के दो और मामले सामने आए
चंडीगढ़त्नहरियाणा के पानीपत और अंबाला जिले में मंगलवार को ज्यादती की शिकायतें पुलिस में दर्ज कराई गई। पानीपत में एक 12 साल की किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार ने ज्यादती की है। वहीं अंबाला में एक विधवा के साथ दुष्कर्म किया गया। इसकी फिल्म भी बनाई जिसके आधार पर पीडि़त को धमकाया जा रहा था। राज्य में अब तक एक माह में दुष्कर्म के 14 मामले सामने आ चुके हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें