"रेप नहीं सहमति से हो रहा है सेक्स"
गुड़गांव।
इस बीच राज्य के कांग्रेसी नेता धर्मवीर गोयल का कहना है कि 90 फीसदी मामलों में आपसी सहमति से सेक्स होता है लेकिन बात बिगड़ने पर रेप का आरोप लगा दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि अगर रेप के मामलों की तह तक जाएं तो पता चलेगा कि पीडिता और आरोपी भागने वाले कपल होते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया मामले को ज्यादा तूल दे रहा है। उधर हरियाणा कांग्रेस के चीफ फूलचंद मुलाया का कहना है कि रेप की घटनाओं के पीछे बहुत बड़ी साजिश है। कांग्रेसी नेताओं के बयानों की कड़ी आलोचना हो रही है।
भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि इन बयानों से कांग्रेस की मानसिकता का पता चलता है। पहले तो वे कुछ करते नहीं और जब बात बिगड़ती है तो उल्टे सीधे बयान देते हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने भी कांग्रेसी नेताओं के बयानों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ही रेप की परिभाषा बता दें। उन्होंने कहा कि ऎसे बयान देकर कांग्रेसी नेता महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को छुपाना चाह रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले खाप पंचायत ने रेप की बढ़ती घटनाओं को लिए लड़कियों को ही जिम्मेदार ठहराया था। खाप पंचायत ने कहा था कि अगर लड़कियों की शादी 15 साल में कर दी जाए तो रेप की घटनाएं नहीं होगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने भी खाप पंचायत के इस सुझाव का समर्थन किया था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें