सरकार गांवों से नदारद है 
जैसलमेर 
देश संक्रमण काल से गुजर रहा है। सता पर आसीन लोग एक बार फिर गलती कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ओंकारसिंह लखावत ने कहा कि सोनिया गांधी व मनमोहनसिंह भारत को यूरोप के देशों का गुलाम बना रही है। सरकार की गलत नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का अभियान भाजपा ने शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष लखावत ने बताया कि सरकार कहीं नजर नहीं आ रही है, गांवों से सरकार नदारद है। इस संबंध में भाजपा के कार्यकर्ता 20 नवंबर तक गांव गांव में पहुंचेंगे और प्रदेश व केन्द्र की सरकार की गलत नीतियों से जनजन को अवगत करवाएंगे। यह संघर्ष 20 नवंबर को खत्म नहीं होगा, आगे भी जारी रहेगा। प्रदेश प्रतिनिधित्व को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन एकजुट है और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top