डीवर्मिंग व विश्व हाथ धुलाई दिवस पर पिलाई दवा 
जैसलमेर
बच्चों में अच्छी आदतों के विकास एवं पेट की विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए सोमवार को जिले भर के विद्यालयों में हाथ धुलाई दिवस एवं डीवर्मिंग डे मनाया गया। राउप्रावि नम्बर 2 दुर्ग के प्रधानाध्यापिका संतोष पुरोहित ने स्वचछता व हाथ धुलाई के बारे में जानकारी दी। संगीता तंवर ने डीवर्मिंग की गोली सभी विद्यार्थियों को खिलाई। मदनलाल गज्जा, प्रेमरतन पंवार, नरपतराम गर्ग ने अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसके विजेताओं को सभापति अशोक तंवर ने पुरस्कृत किया। रामावि दामोदरा में सोमवार को हाथ ध्ुालााई दिवस के अवसर पर बच्चों को सफाई के बारे में जानकारी दी। प्रधानाध्यापक आजाद पुरोहित अवसर पर बाल संसद का भी गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में अध्यापक मोहनसिंह सिसोदिया एवं आम्बसिंह भाटी ने सहयोग दिया। प्रधानमंत्री मनोहरसिंह व बाल संसद के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। भोजन अवकाश में कक्षा वार कृमि नियंत्रण की गोली दी गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक रामसिंह गुर्जर, रमेश आचार्य, नीलकंठ व्यास ने किया। 
राबाउप्रावि लाणेला में सोमवार को हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को डीवर्मिंग की गोलियां भी खिलाई गई। प्रधानाध्यापक चंचल व्यास ने बताया कि स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी में नीतू शर्मा, दीपिका, चित्रकला में मोनिका शर्मा, प्रमिला जोशी, रंगोली में वीणा व्यास व रेखा थानवी ने सहयोग दिया। प्रधानाध्यापिका चचंल व्यास ने डीवर्मिंग दिवस के बारे में बच्चों को जानकारी दी। 
रामावि हमीरा में हाथ धुलाई दिवस व डीवर्मिंग डे मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को हाथ धोने की आदत विकसित करने एवं कृमि नियंत्रक गोली खिलाई गई। कार्यक्रम प्रभारी मोहम्मद युसुफ कलर ने बताया कि आयोजन में कौशल कुमार, दुर्जनसिंह, जेठमल चौहान, लक्ष्मणसिंह ने संबोधित किया। पदमसिंह ने सहयोग दिया। 
रामगढ़ कस्बे में सोमवार को डीवार्मिंग व विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। इस मौके पर आंबनवाड़ी केन्द्र नम्बर दो व तीन में 2 से 6 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता टीकमी देवी ने बताया कि केन्द्र नं. 2 व 3 में 50 से अधिक बालक बालिकाओं को डीवार्मिंग डे पर कृमिनाशक दवा पिलाई गई इससे पूर्व सभी के हाथ धुलाए गए।इसके साथ ही स्कूलों में भी भोजनावकाश के पश्चात डिवर्मिंग की गोली खिलाई गई। 
फतेहगढ़. 
उपखण्ड के राउमावि में सोमवार को हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। साथ ही भोजनावकाश में कृमिनाशक गोलियों का भी वितरण किया गया। प्रधानाचार्य हिंगलाजदान ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भोजन से पूर्व व शौच के पश्चात हाथ धोने चाहिए। साथ ही साफ सफाई के प्रति भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने साफ सफाई के अभाव में होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर कृमिनाशक गोयिों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रकाशचन्द्रओझा, प्रधानाचार्य देवेन्द्रसिंह के नेतृत्व में चौधरियों की ढाणी में पुष्पकुमार के नेतृत्व में हाथ धुलाई दिवस मनाया गया तथा डिवर्मिंग की गोली खिलाई गई। कलेक्टर ने बड़ाबाग में खिलाई गोली: विश्व हाथ धुलाई दिवस एवं विद्यालय आधारित डिवर्मिंग कार्यक्रम के तहत सोमवार को बड़ाबाग स्थित राउप्रावि में कलेक्टर शुचि त्यागी ने बच्चों को डीवर्मिंग की गोली खिलाई। अति.जिला परियोजना समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान, नवलकिशोर गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, यूनिसेफ एवं डी-वर्म द वल्र्ड (कृमि नियंत्रण पर कार्यरत अन्तराष्ट्रीय संस्था) के संयुक्त तत्वाधान में जिले के समस्त राजकीय विद्यालय जहां प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक कक्षाये संचालित है, में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं में आंतो के कृमि नियंत्रण बाबत् प्रारंभ किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आनंद गोपाल पुरोहित ने कलेक्टर को कृमि से बच्चों के शारीरिक विकास में उत्पन्न होने वाली बाधाओं व इससे संबंधित उपचार व रोकथाम की जानकारी प्रदान की। 
पोषाहार के पश्चात् कलेक्टर शुचि त्यागी ने बालक-बालिकाओं को डी-वार्मिंग (पेट में कीड़े नियंत्रण) हेतु एल्बेन्डाजोल टेबलेट उपस्थित ग्रामीणों व एसएमसी सदस्यों के सामने दी गई, कार्यक्रम में इनके साथ चिकित्सा विभाग की ओर से मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आनंदगोपाल पुरोहित, एवं प्रधानाध्याप बद्रीविशाल व्यास व विद्यालय स्वच्छता कार्यक्रम के जिला समन्वयक गणपतलाल जोशी उपस्थित थे। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top