"बिग बॉस" का 15वां मेंबर कौन होगा

मुंबई। 
टीवी का मोस्ट अवेटिड रिएलिटी शो बिग बॉस का छटा सीजन रविवार से शुरू होने जा रहा है। दर्शक शो में हिस्सा लेने वालो का नाम जानने के लिए काफी बेताब हैं। फाइनल कंटेस्ट की लिस्ट रिवील हो गई है। उल्लेखनीय है कि शो में 15 लोग शामिल होंगे, जिसमे से 14 सेलेब्रिटी और एक आम आदमी होगा। 

शो के पहले दिन 14 लोग ही एंट्री लेंगे तथा 1 व्यक्ति की एंट्री बाद में करवाई जाएगी।

शो के महमानों की लिस्ट

1. नवजोत सिंह सिद्धू ( पूर्व क्रिकेटर व राजनेता)
2. साना खान (मॉडल से बनी साउथ एक्ट्रेस)
3. ब्रिजेश हिरजी(गुजराती थिएटर आर्टीस्ट)
4. संपत पाल(लीडर ऑफ गुलाब गैंग)
5. उर्वशी ढोलकिया (टीवी एक्टर)
6. आश्का गोरडिया (टीवी एक्टर)
7. दिनेश यादव (भोजपुरी सुपरस्टार)
8. सपना भवनानी (सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट)
9. दिलनाज पॉल (टीवी एक्टर)
10. राजीव पॉल (टीवी एक्टर व दिलनाज के एक्स हसबैंड)
11. असीम त्रिवेदी (कार्टूनिस्ट)
12. सायंतनी घोष (एक्टर)
13. निकेतन मधोक (मॉडल)
14. किरिश्मा कोटक (मॉडल)

वहीं 15वें कंटेस्टेंट का नाम अभी जारी नहीं किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दो सीजन की तरह इस बार भी शो को होस्ट करेंगे बालीबुड के दबंग उर्फ सलमान खान। शो को कलर्स चैन पर प्राइम टाइम पर ही प्रसारित किया जाएगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top