घट सकते हैं पेट्रोल के दाम
मुंबई। पेट्रोल व डीजल की ऊंची कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट व रूपए में मजबूती के कारण तेल कंपनियां पेट्रोल की कीमतों में कमी कर सकती हैं।
कच्चा तेल सस्ता हुआ -
एक डालर की गिरावट से पेट्रोल 33 पैसा सस्ता होता है -
आमतौर पर कच्चे तेल में एक डालर की गिरावट से पेट्रोल 33 पैसा सस्ता होता है। इसी प्रकार मजबूत रूपए से पेट्रोल की कीमत में 77 पैसे की कमी आ सकत है।
जल्दी- जल्दी संशोधन करेंगी कंपनियां -
तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) तेल की कीमतों में जल्दी- जल्दी बदलाव की योजना बना रही हैं जिससे कीमतों में परिवर्तन पैसे में आए। इससे ग्राहक पर एकदम से असर नहीं पड़ेगा। पहले ओएमसीज प्रत्येक माह की पहली और 16वीं तारीख को तेल की कीमतों में संशोधन करती थीं। ऎसा वे औसत अंतरराष्ट्रीय कीमत व गत पखवाड़े के फोरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर करती थीं।
विदेशों में हर घंटे होता है संशोधन -
अमरीका में रोज दोपहर तीन बजे पेट्रोल की कीमतों में संशोधन होता है। कई देशों में तो तेल की कीमतों में एक एक घंटे पर कीमतों में संशोधन होता है। एक अखबार के अनुसार तेल कंपनियां साप्ताहिक या पखवाड़े में तेल की कीमतों में संशोधन पर विचार कर रही हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें