बढ़ सकता है कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार दीवाली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सोमवार को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की बैठक हो रही है। इसमें केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। कहा जा रहा है कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 7 फीसदी बढ़ सकता है। 

कैबिनेट की मुहर के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 65 फीसदी से 72 फीसदी हो जाएगा। पहले शुक्रवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक होने वाली थी लेकिन डीजल के दाम में बढ़ोतरी और रिटेल में एफडीआई के फैसले के बाद बदले राजनीतिक हालात के चलते बैठक स्थगित कर दी गई थी। 

1 जुलाई से होगा लागू

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से 50 लाख कर्मचारियों और करीब 30 लाख पेंशन धारकों को फायदा मिलेगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को स्वीकृति मिल जाने के बाद इसे 1 जुलाई 2012 से लागू किया जाएगा। कर्मचारियों को यह राशि एरियर के साथ दी जाएगी। सरकार ने इससे पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी इसी साल मार्च में की थी। इसे 58 फीसदी से 65 फीसदी तक कर दिया गया था। उसे 1 जनवरी 2012 से लागू किया गया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top