बाडमेर में अब राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल
बाडमेर।
किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए राजस्थान के सीमावर्ती बाडमेर में राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल की तैनाती की जाएगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एनडीएम ने राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल के दलों की स्थायी रूप से तैनाती के लिए बाडमेर समेत कुछ स्थानों की सिफारिश की थी, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में किसी भी प्राकृतिक और मानव जनित आपदा के दौरान तुरंत कार्रवाई की जा सके।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार की ओर से इन दलों के लिए उपयुक्त भूमि एवं आवास की व्यवस्था करने के पश्चात ही इन दलों की संबंधित स्थानों पर तैनाती होगी। सूत्रों के अनुसार एनडीएम ने राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल के दलों की स्थायी रूप से तैनाती के लिए कतिपय स्थानों की सिफारिश की थी ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में किसी भी प्राकृतिक और मानव जनित आपदा के दौरान तुरंत कार्रवाई की जा सके। सूत्रों के अनुसार एजल, मिजोरम, इटानगर, अरूणाचलप्रदेश, गंगटोक, सिçक्कम, बेंगलूरू, कर्नाटक, गांधीनगर, गुजरात, बाडमेर, राजस्थान, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर, कांगडा, हिमाचल प्रदेश, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, सेपौल, बिहार, हैदराबाद, विशाखापत्तनम, आंध्रप्रदेश और एनडीआरएफ की रासायनिक, जैविक रेडियोधर्मी, न्यूक्लियर टीमों के लिए दिल्ली,कोलकाता,मुम्बई और चेन्नई को अनुमोदित किया गया है। राज्य सरकारों द्वारा इन दलों के लिए उपयुक्त भूमि तथा आवास की व्यवस्था करने के पश्चात ही इन दलों की संबंधित स्थानों पर तैनाती की जाएगी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें