टी-20 मैच पर बारिश का साया

विशाखापट्टनम। न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला जाने वाला ट्वेंटी-20 मैच बारिश के कारण बाधित हो रहा है। विशाखापट्टनम में मूसलाधार बरसात हो रही है और फिलहाल मैच शुरू होने के आसार बहुत कम नजर आ रहे हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि यदि बारिश रूक जाती है तो 5-5 ओवर का मैच हो सकता है। 
युवी की वापसी का इंतजार
कैंसर को मात देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले भारत के विश्व कप के नायक युवराज सिंह शनिवार को यहां जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मैदान पर उतरेंगे तो सभी की निगाहें बाएं हाथ के इस बल्लेबाज पर ही टिकी रहेंगी। 
युवराज विश्व कप 2011 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे,लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही पता चला था कि उनके दोनों फेफड़ों के बीच में कैंसर है। जब यह पता लगा तो उनका कॅरिअर खतरे में दिखने लगा,लेकिन उन्होंने कीमोथेरेपी के तीन चरणों से गुजरने के बावजूद कुछ महीनों बाद ही क्रिकेट में वापसी कर ली। इस 30 वष्ाीüय क्रिकेटर ने बेंगलूरू की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में कड़ा अभ्यास किया है और जब शनिवार को वे मैदान पर उतरेंगे तो अपनी खास छाप छोड़ना चाहेंगे। 
क्रिकेट के मैदान पर ऎसा कभी नहीं हुआ तथा युवराज जब नौ महीने के बाद फिर से भारतीय पोशाक पहनेंगे तो निश्चित तौर पर इससे आने वाली पीढियां प्रेरित होंगी। वे बेहतरीन वापसी करने में सफल रहते हैं या नहीं,लेकिन सचाई यही है कि उन्होंने कैंसर को मात देकर वापसी की और यह आगे क्रिकेटिया किस्सों का अहम हिस्सा बन जाएगा। युवराज ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल नवंबर में कोलकाता टेस्ट के रूप में खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दोनों ट्वंटी-20 मैच श्रीलंका में 18 सितंबर से होने वाले ट्वंटी-20 विश्व कप के लिए भारतीय अभियान के लिए उल्टी गिनती जैसे होंगे। 
भारत: 
महेंद्र सिंह धोनी कप्तान,गौतम गंभीर,वीरेंद्र सहवाग,विराट कोहली,रोहित शर्मा,युवराज सिंह,सुरेश रैना,इरफान पठान,हरभजन सिंह,रविचंद्रन अश्विन,जहीर खान,लक्ष्मीपति बालाजी,अशोक डिंडा,पीयूष्ा चावला और मनोज तिवारी में से। 
न्यूजीलैंड:
रॉस टेलर कप्तान,ब्रैंडन मैकुलम, मार्टिन गुप्टिल,केन विलियमसन,जेम्स फ्रैंकलिन,रॉब निकोल, जैकब ओरम,डग ब्रेसवेल,डेनियल वेटोरी,टिम साउथी,एडम मिलने,नाथन मैकुलम,रोनी हीरा,काइले मिल्स और बीजे वाटलिंग।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top