जयपुर में कचरा कलेक्शन पुलिस पहरे में 
जयपुर। 
आखिरकार राजधानी में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम निजी कंपनी ने शुरू कर दिया। कंपनी ने बुधवार को हवामहल जोन पूर्व और पश्चिम से काम शुरू किया, लेकिन संजय बाजार में कंपनी की गाडियों के पहुंचने के साथ विरोध कर रहे बाल्मिकी समाज के युवा व अन्य संगठन के लोग भी पहुंच गए। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विरोधियों को खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में कंपनी की गाडियां रवाना हुई।
एटूजेड कंपनी ने बुधवार को हवामहल जोन पूर्व से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम शुरू किया। इसके लिए कंपनी के वाहन संजय बाजार से कचरा कलेक्शन के लिए रवाना हुए। 
कंपनी के काम शुरू करने की सूचना के साथ ही वाल्मिकी समाज ने भी विरोध व प्रदर्शन किया। विरोध को देखते हुए कंपनी व निगम अधिकारियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस जाप्ते के आने के साथ ही विरोध वहां से निकल लिए। पुलिस जाप्ते की सुरक्षा में ही कंपनी ने कचरा कलेक्शन का काम शुरू किया। कंपनी ने फिलहाल हवामहल पूर्व, पश्चिम और सिविल लाइन के 21 वार्ड में काम संभाला है। कंपनी के पूरी तरह व्यवस्थाएं नहीं संभालने तक निगम के कर्मचारी भी कार्यरत रहेंगे।

गलियां व सीवर लाइन शामिल नहीं
कंपनी के काम में सीवर और गलियों की सफाई का काम शामिल नहीं है। ऎसे में यदि गली में कचरा पड़ा है या सीवर लाइन जाम है तो कंपनी की ओर से सफाई नहीं होगी। इससे लोगों सफाई को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दोनों ही मामलों की अलग से शिकायत दर्ज करानी होगी।
हवामहल जोन पूर्व और पश्चिम में कंपनी ने काम शुरू किया है। संजय बाजार में आंशिक विरोध हुआ, लेकिन पुलिस ने विरोध करने वालो को खदेड़ दिया। अब कंपनी ने काम शुरू कर दिया है।

डॉ. लोकनाथ सोनी, सीईओ निगम

हमने निर्णय किया है हमारे लोग कंपनी के साथ काम नहीं करेंगे। इसके लिए सभी को संदेश दिया गया है जब कामगार ही नहीं मिलेंगे कंपनी कैसे काम कर सकती है।

सतीश कल्याणी, अध्यक्ष, मेहतर मजदूर संघ

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top