फोटो में देखिये पुलिस अधिकारियों व जवानों को किया उत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित
बाड़मेर 
सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले जवानों व अफसरों के चेहरों पर उत्साह झलक रहा था। खाकी वर्दी में सजे जवानों को सेवा चिह्न का गौरव मिला तो उनकी उत्साह ओर बढ़ गया। मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना रखने वाले जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद कदमताल करते हुए परेड की। यह नजारा सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में देखने को मिला। जहां पर पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से सोमवार को पुलिस लाइन में साफ छवि व उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों व अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान बेदाग सेवा व वार्षिक कार्य मूल्यांकन की ग्रेडिंग के आधार पर दस वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को उत्तम सेवा, अति उत्तम सेवा व सर्वोत्तम सेवा चिह्न से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एसपी राहुल बारहट ने सर्वोत्तम सेवा व अति उत्तम सेवा चिह्न पुलिस अधिकारियों व जवानों को सुपुर्द किए। एक मंत्रालयिक कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर वर्ष 2011 के 62 उत्तम सेवा चिह्न, 11 अति उत्तम सेवा चिन्ह व 4 सर्वोत्तम सेवा चिह्न भेंटकर अफसरों व जवानों का हौसला अफजाई किया गया। इस मौके पर एएसपी रामसिंह मीणा, डीएसपी नाजिम अली, निरीक्षक अपराध शाखा ताराराम बैरवा, सदर थानाधिकारी लूणसिंह भाटी, कोतवाल देवाराम समेत कई अधिकारी मौजूद थे। 

पुलिस लाइन में किया पौधरोपण 
पुलिस लाइन में हरियाळी के लिए पौधरोपण किया गया। पुलिस व केयर्न इंडिया एनर्जी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसपी राहुल बारहट ने पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से कुल साढ़े चार सौ पौधे लगाए गए। इस मौके पर केयर्न के अधिकारी भी मौजूद थे। 
इन्हें मिला सर्वोत्तम सेवा चिह्न 
सेवानिवृत्त उप निरीक्षक रामसिंह, नरपतदान, सवाईसिंह, मजीद खां को सर्वोत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया गया। 

अति उत्तम सेवा चिह्न 
उप निरीक्षक गोविंदराम, सहायक उप निरीक्षक शंकरलाल, हैड कानिस्टेबल खेताराम, नरेन्द्रसिंह, वीरसिंह, आसूराम, रेवंतसिंह, गुमानसिंह, तेजमालसिंह, धूड़ाराम व उम्मेदसिंह को दिए गए। 

उत्तम सेवा चिह्न 
सदर थानाधिकारी लूणसिंह भाटी, सहायक उप निरीक्षक राऊराम, हैड कानिस्टेबल किरताराम, मनमोहन समेत कुल 62 जनों को यह चिह्न प्रदान किए गए। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top