ड्राइवर-कंडक्टर महीनों से कर रहे थे दुष्कर्म 
गाजियाबाद। 
गाजियाबाद के एक बड़े निजी स्कूल की छह साल की स्टूडेंट के साथ उसकी स्कूल बस के ड्राइवर व कंडक्टर द्वारा महीनों तक दुष्कर्म किए जाने का सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसके माता-पिता को इस बारे में पता चला। बच्ची गहरे सदमे व डिप्रेशन में है।
अभियुक्तों को गिरफ्तार कर डासना जेल भेज दिया गया है। पहली कक्षा में पढ़ने वाली इस बच्ची के बयानों के अनुसार स्कूल के बाहर जब बस खड़ी होती थी तब ड्राइवर व कंडेक्टर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। 
दोनों बच्ची को धमकी देते थे कि उसने किसी को इस बारे में बताया तो ठीक नहीं होगा। पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि यह मामला सामने आने पर जब बच्ची के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को इस बारे में बताया तो उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने गुरूवार को एफआईआर दर्ज करवाई।
बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। बच्ची का परिवार गाजियाबाद में रहता है तथा उसका इस स्कूल में पिछले साल एडमिशन कराया गया था। बच्ची की तबियत बिगड़ने तथा उसकी मां को इस बारे में पता चलने पर वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गई। दवा से आराम नहीं मिलने पर मां को शक हुआ और फिर पूछने पर उसने सारी बात बताई।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top