एक आरोपी जैसलमेर जिले का
बाड़मेर 
सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब के साथ एक बड़ा ट्रोला व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त शराब हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी। 
सदर थानाधिकारी लूण सिंह भाटी ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि एक एक ट्रोला में अवैध शराब जा रही है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ चौहटन रोड स्थित एक होटल के पास ट्रोला को रोका। टीम से ट्रोला की जांच करवाई तो उसमें अवैध शराब भरी पाई गई। इस पर ट्रोला में सवार सरली निवासी जोगाराम पुत्र बुधाराम जाट व लालाराम पुत्र पीराराम निवासी खोडिय़ार (सांगड़ ,जैसलमेर) को गिरफ्तार कर लिया। ट्रोला थाना लाने के बाद शराब की गिनती की गई। इसमें करीब 1150 कर्टन शराब पाई गई। कर्टन में अलग-अलग ब्रांड की शराब है। दोनों आरोपियों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। 
चार घंट से ज्यादा समय लगा शराब की पेटियां गिनने में : शराब के कर्टन की गिनती करने में पुलिस टीम को चार घंटे से भी ज्यादा वक्त लग गया। जब गिनती की जा रही थी तभी तेज बारिश आ गई। इससे ट्रोला में रखी शराब भीग गई। इससे पुलिस को गिनती करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top