छात्राओं ने दी मनभावन प्रस्तुतियां
बालोतरा
एमबीआर कॉलेज बालोतरा में शुक्रवार को बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्राओं एवं छात्रासंघ की ओर से कॉलेज परिसर में डांस प्रोग्राम का आयोजन किया। प्रोग्राम के दौरान प्रथम वर्ष की छात्राओं ने मनभावन डांस की प्रस्तुतियां देकर स्टूडेंट्स का मन मोह लिया। छात्रासंघ अध्यक्ष शिवानी सालेचा ने बताया कि डांस प्रोग्राम में बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य डॉ. सुशीला राठी ने छात्राओं को गहनता से अध्ययन करने एवं शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों में भाग्य आजमाने को कहा। कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज व्याख्याता व छात्राओं ने अलग-अलग विषयों पर भाषण दिए। इस दौरान व्याख्याता एनएल मोदी, मंजू, अनुराधा, संतोष जाकोटिया, ओमजी दर्जी सहित छात्रासंघ में महासचिव तरुणा व संयुक्त सचिव डिंपल राजपुरोहित व छात्राएं उपस्थित थी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें