समस्याओं के विरोध में छात्रों ने कॉलेज बंद करवाया
बाड़मेर
पीजी कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग पर शुक्रवार को छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज बंद करवाने के बाद प्रशासनिक भवन के समक्ष जोरदार नारेबाजी करते हुए उपलब्ध संसाधनों का छात्रहित में उपयोग करने की मांग की। छात्रनेता भोमसिंह राठौड़ ने बताया कि कॉलेज में पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल सहित कई मदों के लिए प्रतिवर्ष फीस वसूली जाती है, लेकिन इसके बदले किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती । लाइब्रेरी में पचास हजार से ज्यादा पुस्तकें तथा कंप्यूटर लैब में कंप्यूटर ताले में कैद हैं। वहीं इंटर कॉलेज गेम्स में टीमें नहीं भेजने व खेल सामग्री के अभाव में राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों की प्रतिभा को नजरअंदाज किया जा रहा है। जर्जर छात्रावास का पुनर्निमाण नहीं होने से ग्रामीण छात्रों को महंगे किराए पर आवास व्यवस्था करनी पड़ रही है। छात्रों ने शीघ्र समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमआर गढ़वीर ने समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।इस मौके उगम सिंह साजीतड़ा, हिंदुसिंह, छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोपालसिंह वीदावत, संयुक्त सचिव भैराराम विश्नोई, मनीष गोदारा, धीरेंद्र सिंह पांचला, जुझारसिंह सुरा, लोकेंद्रसिंह, कुंदनसिंह, विजयसिंह खारा, बाघसिंह, स्वरूपसिंह, मनोहरसिंह, कल्याणसिंह, मानवेंद्र कड़वासरा, तेजाराम प्रजापत, हेमाराम मेघवाल, बाबूराम भील सहित कई छात्रों ने बंद को समर्थन दिया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें