भारत-पाक में वीजा समझौता सम्भव
इस्लामाबाद।
विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि समझौते पर शनिवार हस्ताक्षर होने की सम्भावना है। भारत ने जहां पहले ही वीजा समझौते पर हस्ताक्षर के लिए तैयार होने की बात कही है, वहीं पाकिस्तान ने कहा था उसे इस सम्बंध में अभी कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी हैं।
भारत के विदेश सचिव रंजन मथाई और उनके पाकिस्तानी समकक्ष जलील अब्बास जिलानी की शुक्रवार को हुई बैठक के बाद एक पाकिस्तानी समाचार पत्र की वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट में कहा गया कि नई वीजा नीति आठ श्रेणियों में होगी।
समाचार पत्र की वेबसाइट के मुताबिक इनमें कूटनीति, गैर-कूटनीतिक, 36 घंटे का ट्रांजिट, पर्यटक, सिविल सोसाइटी, मीडिया एवं व्यावसायिक वीजा शामिल है। पर्यटक वीजा पांच गंतव्य स्थानों के लिए और यह छह माह के लिए वैध होगा, जबकि कूटनीतिक वीजा वाणिज्य दूतों तथा उनके परिवार के सदस्यों के लिए जारी किए जाएंगे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें