जगदीश टाइटलर के खिलाफ केस दर्ज
इस पर कांग्रेसी कार्यकर्ता पथराव करने लगे। इसके बाद पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों ने एक महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी की। उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को घसीटा और उससे मारपीट की। अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से किसी तरह महिला पुलिस कर्मी को कांग्रेसियों के चंगुल से छुड़ाया गया। पिछले ढाई साल में कांग्रेस का यह सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन था।
100 कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल
झड़प में 100 कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटयानक के छोटे भाई सौम्या रंजन भी झड़प में घायल हुए। आधा दर्जन पुलिस कर्मी भी चोटिल हुए। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कुछ पत्रकारों को भी चोटें आई।
शराब पीए हुए थे कांग्रेसी कार्यकर्ता
बीजू जनता दल के सांसद पिनाकी शर्मा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता शराब पीए हुए थे। कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हाथ में लाठियां भी थी। जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौंछारे की तो उन्होंने पथराव किया। उधर कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। पुलिस ने जानबूझकर कार्यकर्ताओं को उकसाया। जब कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें