नानी बनी पोती की "मां"
शिकागो।
चौंक गए क्या! चौंकना लाजिमी भी है, क्योंकि मामला ही कुछ ऎसा है। शिकागो की रहने वाली 53 वर्षीय नानी किंडी रेयुट्जेल ने बेटी का अंडाशय धारण कर अपनी पोती को जन्म दिया। और इसी नाते वो नानी होते हुए भी जन्म देने वाली मां बन गई। इतनी अधिक उम्र में सरोगेसी के जरिए बच्चे को जन्म देने का यह दुर्लभ मामला है। किंडी की 32 वर्षीय बेटी एमिली जॉर्डन को तीन साल पहले सर्वाइकल कैंसर का पता चला। इसी दौरान एमिली को गर्भ से होने की खुशी मिली।
पहले भी हुआ ऎसा
2007 में ब्राजील की एक दादी ने जुड़वा बच्चों को इसी तरह जन्म दिया। इसके बाद 50 और 60 की आयु में बच्चों को जन्म देने के भी मामले सामने आए।
बेहद जटिल है ऎसी डिलेवरी
- एक महिला की उत्पादकता 35 वर्ष की आयु के बाद कम हो जाती है।
- ऎसे में बच्चे को जन्म देना और उसका स्वस्थ रह पाना मुश्किल रहता है।
- यदि इससे अधिक उम्र मे मां बनते भी हैं तो बच्चा काफी हद तक असामान्य रहता है।
- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर ऎसे बच्चे और उसकी मां के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
- शोध बताते हैं कि 40 से अधिक उम्र में मां बनने से या तो बच्चा समय पूर्व पैदा हो जाता है या फिर उसका वजन वेहद कम रहता है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें