अक्षय बोले,मैं सक्सेस का भूखा नहीं
मुंबई।
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के सितारे अभी काफी बुलंदियों पर है। नेम, फेम, लुक्स और बिंदास लाइफ यह सब अक्षय के इर्द गिर्द है। करीयर को लेकर अक्की अभी बहुत खुश है। हाल ही अक्षय ने हाउसफुल-2 और राउड़ी राठौर जैसी दो बड़े बजट की फिल्म दी।
उन्होंने कहा कि मैं रोज अपने आप को बताता हूं कि मैं कहा हूं। मुंबई जैसे शहर में हर महीने 5000 स्ट्रगलर देखने को मिलते है जिसमें 3000 तो वापस लौट जाते है क्योंकि वे सही प्वाइंट पर जाने के लिए अपने आप को असमर्थ पाते है। 1999 केवल हाथापाई में खो जाते है। केवल एक बचता है जो स्ट्रगल से सामना कर पाता है।
उन्होंने कहा बॉलीवुड कोई वंशानुगत नहीं है जो कामयाबी लगातार मिलती रहे बल्कि यहां संघर्ष करना पड़ता है। यहां रोज रोज संघर्ष करना होता है। गौरतलब है कि हाल ही अक्षय की "जोकर" फिल्म आई थी। वहीं वे अपकमिंग फिल्म ऑह माई गॉड में नजर आएंगे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें