बीवी का सेक्स वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
नागपुर।
भारतीय राजस्व सेवा में चयनित एक महिला ने पुलिस को शिकायत की है कि उसका पति सेक्स वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला का पति भी आईआरएस के लिए ट्रेनिंग कर रहा है। महिला ने कहा कि उसके पति ने मोबाइल फोन से अप्राकृतिक सेक्स का वीडियो बना लिया और अब उसे धमका रहा है कि अगर और दहेज नहीं दिया तो वह वीडियो को सार्वजनिक कर देगा।
सात महीने पहले हुई थी शादी
महिला और उसका पति दोनों अच्छे और खाते पीते परिवार से हैं। दोनों की सात महीने पहले ही शादी हुई थी। आईआरएस के एंट्रेस एग्जाम के दौरान दोनों की जान पहचान हुई थी। पुलिस ने महिला के पति,उसकी मां और बहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीडिता नागपुर की रहने वाली है। साल 2010 में आईआरएस के एंट्रेस एग्जाम के दौरान पीडिता की निशांत से मुलाकात हुई थी। अप्रेल 2011 में निशांत ने पीडिता को प्रपोज किया। इस बीच पीडिता नेशनल एकेडमी ऑफ डायरेक्ट टैक्स में ट्रेनिंग के लिए चयनित हो गई।
शादी में खूब मिला था दहेज
निशांत का भी आईआरएस के लिए चयन हो गया। दोनों ने 6 फरवरी 2012 में परिवार की रजामंदी से पुणे में शादी कर ली। शादी के दौरान पीडिता के परिवार ने निशांत के परिवार को 40 तोला सोना और एक लाख रूपए कैश दिए थे। शादी के बाद पीडिता बेंगलूरू चली गई। वह दो महीने तक ससुराल वालों के साथ रही। अप्रेल 2012 में वह ट्रेनिंग के लिए वह नागपुर आ गई। पीडिता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उसकी सास रमा ने परिवार की ओर से दिए गया सभी कीमती सामना ले लिया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें