'सुषमा पीएम पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार'
मुंबई।
शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बताया है। ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना को दिए साक्षात्कार में कहा कि सुषमा कड़ी मेहनत करने वाली नेता हैं। स्मार्ट और ब्रिलियंट सुषमा प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार है। ठाकरे ने ऎसा बयान देकर भाजपा को मुश्किल में डाल दिया है क्योंकि भाजपा अभी तक गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आगे कर रही थी। ठाकरे के इस बयान से साफ है कि प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी शिवसेना की पहली पसंद नहीं है। सुषमा से मुलाकात के बाद बयान
सुषमा स्वराज ने कुछ दिन पहले मुंबई जाकर बाल ठाकरे से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद बाल ठाकरे का सुषमा को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य बताना,एनडीए को परेशानी में डाल सकता है। भाजपा ने प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोदी के नाम पर आपत्ति है। लालकृष्ण आडवाणी भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।
शरद यादव,जया,पवार योग्य नहीं
ठाकरे ने बताया कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता,यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती,एनसीपी प्रमुख शरद पवार और एनडीए के संयोजक शरद यादव प्रधानमंत्री पद के योग्य नहीं हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें