'सोनिया हिन्दुस्तानी होतीं तो पागल हो जातीं' 
भोपाल।
प्रदेश कांग्रेस के सम्मेलन में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हुए व्रजपात और उनके साहस का उल्लेख करते हुए प्रदेश प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव बीके हरिप्रसाद यह कह गए कि सोनिया हिन्दुस्तान की महिला होतीं तो पागल होकर मर जातीं। इसके तुरंत बाद बात को संभालते हुए उन्होंने कहा कि आज वे हिन्दुस्तान की बहू होते हुए पूरी डयूटी कर रही हैं और कांग्रेस के साथ खड़ी हैं।
india newsपीसीसी मे तीन दिवसीय सम्मेलन के आखिरी दिन ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक को संबोघित करते हुए हरिप्रसाद ने कहा कि संजय गांधी की जब मृत्यु हुई तो राजीव गांधी बाहर थे और सोनिया गांधी ने सब संभाला। इंदिरा गांधी जब गोलियों से छलनी हुई तो सोनिया गांधी ही उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचीं। राजीव गांधी को जब बम से उड़ा दिया गया तो उनका मृत शरीर लेकर भी वही पहुंचीं और अंतिम संस्कार करवाया। उनका साहस अदम्य है। ऎसी महिला के साथ काम करना गौरव की अनुभूति है।
अपने संबोधन में लालकृष्ण आडवाणी का उल्लेख करते समय हरिप्रसाद की जुबान फिर फिसली। वे यह कह बैठे कि आडवाणी अभी भी मुख्यमंत्री होने का ख्वाब देख रहे हैं। बाद में उन्होंने कहा कि वे रिटायर्ड हो गए हैं और प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। आडवाणी को दी गई लौहपुरूष की पदवी को लेकर कांगे्रस नेता ने कहा कि आडवाणी लाल-लाल हैं, उन्हें गोल्डन पुरूष कहें, डायमंड पुरूष कहें, प्लेटिनियम पुरूष कहें लेकिन लौहपुरूष न कहें। यह सरदार वल्लभाई पटेल का अपमान है। पटेल कभी एसपीजी के दस ब्लेक केट कमांडो के साथ नहीं घुमे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top