"मनमोहन भ्रष्ट सरकार के मुखिया" 

वाशिंगटन। 
अमरीकी मीडिया ने एक बार फिर भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कड़ी आलोचना की है। अमरीकी समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने मनमोहन सिंह को भ्रष्ट सरकार का मुखिया बताते हुए उन्हें खामोश पीएम बताया है। वाशिंटन पोस्ट ने लिखा है कि 79 साल के मनमोहन सिंह भले ही पूरी दुनिया में अपनी स्वच्छ छवि के लिए जाने जाते हों लेकिन वे भारत के लिए असफल प्रधानमंत्री साबित हुए है। 
भारत को आधुनिकता और समृदि्ध की ओर ले जाने वाले मनमोहन सिंह सबसे खराब प्रधानमंत्री बनने की ओर अग्रसर हैं। भारत में आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह अमरीका के साथ मेल मिलाप बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन वे भ्रष्टाचार में डुबी हुई सरकार के निष्प्रभावी नौकरशाह हैं। गौरतलब है कि इससे पहले टाइम मैगजीन ने मनमोहन सिंह को अंडरअचीवर करार दिया था। वॉशिंगटन पोस्ट ने एक चुटकुले का जिक्र करते हुए कहा है कि बैठकों में लोगों को कहा जाता है कि वो अपने फोन को मनमोहन मोड में रखें।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top