जयपुर में लिंग परीक्षण करते डॉक्टर धरा
जयपुर।
कन्या भ्रूण हत्या मामले में देशभर में फजीहत करवा चुके राजस्थान के डॉक्टर्स की मंगलवार को एक और करतूत पर से पर्दाफाश हुआ। जयपुर जिला प्रशासन ने स्टींग ऑपरेशन करते हुए एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर डॉक्टर को लिंग परीक्षण करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर डायग्नोस्टिक सेंटर को सीज कर डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की सिफारिश की है। जानकारी के अनुसार लिंग परीक्षण करने का आरोपी डॉ.रविमोहन महावर ने 4000 रूपए लेकर एक महिला को उसकी कोख में बेटा होने की पुष्टि की है। डॉ.महावर यहां जेएलएन मार्ग स्थिति जेके लोन हॉस्पिटल के पास "डॉ.महावर डॉयग्नोस्टिक सेटर" नाम से संस्थान का संचालन करता है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें