फिर अटकी शिक्षक भर्ती 
जयपुर। 
home newsशुरूआत से ही विवादों में रही तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती एक बार फिर अटक गई है। सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरटेट) में 55 प्रतिशत से कम अंक लाने वालों को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में नियुक्ति देने पर रोक लगा दी है। इस रोक से दोनों वर्ग (लेवल-प्रथम व द्वितीय) की भर्ती प्रभावित होगी। उधर हाईकोर्ट के निर्णय से पहले और बाद में जयपुर समेत कई जिलों में पंचायत समितियों ने नियुक्ति पत्र जारी भी कर दिए तो कई जिलों में सूचना के बाद ऎनवक्त पर रोक लिए गए। हाईकोर्ट के निर्णय के पालन में अब नए सिरे से चयन सूचियां बनानी पड़ सकती हैं।
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, प्रमुख कार्मिक सचिव, एनसीटीई, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व चित्तौड़गढ़ जिला परिष्ाद से इस मामले में चार सप्ताह में जवाब मांगा है। न्यायाधीश मनीष्ा भण्डारी ने चित्तौड़गढ़ के विकास कुमार अग्रवाल की याचिका पर सोमवार को अंतरिम आदेश दिया।
यह बताया कोर्ट को
प्रार्थीपक्ष के वकील विज्ञान शाह ने कोर्ट को बताया कि एनसीटीई ने जुलाई 2011 में शिक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम प्राप्तांक 60 प्रतिशत तय करते हुए राज्य सरकार को आरक्षित वर्ग को 5 प्रतिशत शिथिलता देने की छूट दी, इसके तहत 55 प्रतिशत से कम अंक वाले इस भर्ती में पात्र नहीं हो सकते। लेकिन राज्य सरकार ने मार्च 2011 में आदेश जारी कर 10 से 20 प्रतिशत तक छूट दे दी। इसी आधार पर जिला परिष्ादों ने भर्ती की।

छूट का पैमाना
एससी-एसटी-ओबीसी व एसबीसी तथा सामान्य महिला वर्ग- 10 प्रतिशत छूट
एससी-एसटी-ओबीसी व एसबीसी वर्ग की महिला, विधवा व परित्यक्तता महिला-15 प्रतिशत छूट 
नि:शक्तजन- 20 प्रतिशत छूट

मेरा तो तबादला हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार आज नियुक्तियां जारी करनी थी। वैसे भर्ती के बारे में अब मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। 
करणसिंह, मुख्य कार्यकारी अघिकारी, जिला परिष्ाद

कहीं थमाए नियुक्ति पत्र, कहीं रोके
हाईकोर्ट के निर्णय की सूचना नहीं पहुंच पाने से गफलत हो गई। जयपुर जिले में ही दूदू में 91 और आमेर में 5 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। बाड़मेर में चयनित अभ्यर्थी रात तक नियुक्ति पत्र का इंतजार करते रहे, फिर उन्हें अदालती निर्णय की सूचना दी गई। भीलवाड़ा के तीन ब्लॉक में नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए, जबकि तीन में मंगलवार को नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं। कोटा में तीन पंचायत समितियों ने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली। यहां लाडपुरा पंचायत समिति ने पहले तो नियुक्ति प्रक्रिया रोकी, मगर बाद में शाम को नियुक्ति पत्र दे दिए।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top