राजस्थान से पूर्व सांसद पर कोयले की कालिख
नई दिल्ली।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (पीएसयू) नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन ने एक संयुक्त उपक्रम कंपनी को 23 हजार करोड़ रूपए से भी अघिक का कोयला खदान ठेका दिया। इस कंपनी में 10 प्रतिशत शेअर पूर्व मंत्री संतोष बागरोडिया के परिवार वालों के हैं। यह आवंटन 2006 से 2010 के बीच हुआ।
पकरी-बरवाडीह (पीबी) कोल ब्लॉक टेंडर के महत्वपूर्ण हिस्से तब दिए गए जब बागरोडिया यूपीए सरकार में कोयला राज्यमंत्री थे। यह ठेका पाने में नाकामयाबकंपनी सिंगरेनी काल्यरीज भी पीएसयू थी। तब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास कोयला मंत्रालय था तथा राजस्थान से राज्यसभा सांसद बागरोडिया कोयला राज्यमंत्री थे।
पीबी कोल ब्लॉक प्रोजेक्ट आवंटित हुआ
एनटीपीसी बोर्ड ने थीस माइनेक्स इंडिया को पीबी कोल ब्लॉक माइनिंग प्रोजेक्ट आवंटित किया। दिसंबर 2010 के पहले सप्ताह में कंपनी में बागरोडिया परिवार की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
मेरी कोई भूमिका नहीं
एक अखबार के अनुसार इस बारे में पूछे जाने पर बागरोडिया ने थीस माइनेक्स इंडिया को ठेका दिलाने में किसी भूमिका से इनकार किया। बागरोडिया ने कहा कि 1986 में सांसद बनने के बाद से उनके परिवार ने उन्हें व्यवसाय से अलग कर दिया था। बागरोडिया ने कहा,विनोद मेरा भाई है लेकिन मुझे नहीं मालूम की वह किस तरह का बिजनेस कर रहा है। हम एक-दूसरे से न ही सलाह करते है और न ही हस्तक्षेप करते हैं।
बागरोडिया को भूमिका नहीं: थीस
थीस ने भी यही जवाब दिया कि बागरोडिया की इसमें कोई भूमिका नहीं थी। यह कांट्रेक्ट 27 साल के लिए था। एनटीपीसी ने कहा, थीस संयुक्त उपक्रम कंपनी है। इसमें 90 प्रतिशत शेअर थीस (मौरिशस) पी लिमेटेड के हैं। थीस (मौरिशस) पी लिमेटेड थीस पी आस्ट्रेलिया की सहायक कंपनी है। इसमें 10 प्रतिशत शेअर माइनेक्स सेंटर प्राइवेट लिमेटेड के हैं जो कि कुपरम बागरोडिया लिमेटेड की सहायक कंपनी है। बागरोडिया के भाई विनोद और विनोद का बेटा सोंगित इस कंपनी में निदेशक हैं।
तकनीकी अनुभव के आधार पर हुआ आवंटन
एनटीपीसी ने कहा माइनेक्स सेंटर प्राइवेट लिमेटेड का मालिकाना संबंधी ब्यौरा बिड में न ही उपलब्ध है और न ही मांगा गया क्योंकि थीस माइनेक्स इंडिया प्राइवेट लिमेटेड को उसके तकनीकी अनुभव व उसके प्रमोटर थीस पी आस्ट्रेलिया की मजबूत वित्तीय स्थिति के आधार पर योग्य माना गया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें