गोल्ड सुख डायरेक्टर की हार्टअटैक से मौत
जयपुर।
करीब 300 करोड़ रूपए की ठगी के बाद पकड़े गए गोल्ड सुख कंपनी के डायरेक्टर नरेन्द्र सिंह की हार्ट अटैक के बाद मंगलवार को मौत हो गई। जेल में तबीयत खराब होने के बाद नरेन्द्र को सवाईमान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर,नरेन्द्र के वकील ने जेल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है। शव लेने से इनकार
जेल में तबीयत बिगड़ने और फिर अस्पताल में पहुंचाने को लेकर लापरवाही का अरोप लगाते हुए नरेन्द्र सिंह के परिवारजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। फिलहाल वे नरेन्द्र सिंह की पत्नी और अन्य परिवाजनों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इसी साल 29 जनवरी को जयपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने दिल्ली में नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया था। तभी नरेन्द्र जयपुर की सेंट्रल जेल में बंद था। इंटरपोल की मदद से दिल्ली स्पेशल्स टीम ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नरेन्द्र को उस वक्त पकड़ा जब गोल्ड सूख के डायरेक्टर नरेन्द्र सिंह अपनी पत्नी सतीश कोर के साथ बैंकॉक भागने के फिराक में था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें