जोधपुर अस्पताल में पोर्न फिल्म,सुप्रीडेंट,पीए सस्पेंड 
जोधपुर। 
महात्मा गांधी अस्पताल में पोर्न फिल्म देखने के आरोपों की पुष्टि के बाद अस्पताल सुप्रीडेंट के पीए और ऑफिस सुप्रीडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री दुर्रू मियां के निर्देश पर करवाई गई जांच में पोर्न फिल्म देखने की पुष्टि के बाद की गई है।
porn-hospitalअस्पताल अधीक्षक के निजी सहायक सुजीत परिहार और कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक सत्येंद्र नाथ मंगल पर कर्मचारी प्रशासनिक खंड में पोर्न फिल्म देखने के आरोप थे। चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने एडीएम (प्रथम) विवेक अरोड़ा को जांच के लिए अस्पताल भेजा। उन्होंने कम्प्यूटर का रिकॉर्ड जांचा और अन्य कर्मचारियों के बयान लिए। 
रिपोर्ट में पुष्टि,कार्रवाई के निर्देश
अरोड़ा ने सोमवार देर शाम जिला कलक्टर को इसकी रिपोर्ट सौंपी। जिसमें कर्मचारियों द्वारा अश्लील फिल्म देखने की पुष्टि करते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई। कलक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को रिपोर्ट भेज अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर रात को अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीसी व्यास ने दोनों कर्मचारियों के निलंबन आदेश जारी कर दिए। रात को रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top