न्यूड वीडियो के डर से राजदार लड़की ने किया पोर्न फिल्ममेकर नवराज का कत्ल!
मुंबई।
मुंबई पुलिस ने लेखिका अमृता प्रीतम के बेटे नवरोज क्वात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या में एक युवती भी शामिल है। वही युवती जिसके क्वात्रा से पेशेवर संबंध थे। वह पैसों के लिए क्वात्रा के कैमरे में उसकी मर्जी के मुताबिक पोज में कैद होती थी। बाद में उसकी नीयत डोल गई और उसने क्वात्रा की संपत्ति हथियाने की साजिश रच ली।
लेकिन मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्र मामले में एक और एंगल जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि नवराज का खून सिर्फ पैसों के लिए नहीं किया गया है। सविता नवराज से अपने अपमान का बदला भी लेना चाहती थी। क्योंकि, वह सविता को कपड़े बदलते हुए देखा करता था। सविता नवराज की असिस्टेंट के रूप में काम करती थी। नवराज उससे अच्छे कपड़े निकाल कर पहनने को देता था। जब वह बाथरूम में कपड़े बदलती तो नवराज सीसीटीवी में उसे देखता रहता था।
सविता को जब इस बात की भनक लगी तब से उसे लगने लगा था कि नवराज ने कपड़े बदलते हुए उसकी न्यूड वीडियो बना ली है। यह बात उसने अपने बॉयफ्रेंड और भाई को बताई। इसके बाद से ही नवराज के कत्ल की साजिश रची जाने लगी थी।
इससे पहले बहुचर्चित लेखिका अमृता प्रीतम के बेटे और फिल्म फाइनेंसर नवराज क्वात्रा की हत्या के मामले में पुलिस को चौंकाने वाले सुराग हाथ लगे थे। लेकिन चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्या की वजह कुछ और ही बता रही है।
पुलिस के मुताबिक फ्लैट में हत्या
लूट के इरादे के बारे में सविता ने सबसे पहले अपने दोस्त विपुल बोस को बताया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि सविता ने विपुल को 60 फोन किए थे। इसके बाद पुलिस ने विपुल से सख्ती से पूछताछ की। विपुल ने अपना अपराध कबूल कर लिया। विपुल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने गौरंग खले व सिध्दार्थ गुप्ता को पकड़ा।
घर में घुसे तीनों लोगों ने मिलकर जब कवात्रा से पैसे मांगे तो उसने इनकार कर दिया और शोर मचाने लगा। इस पर विपुल ने कवात्रा का मुंह दबाया और सविता ने क्वात्रा के पैर पकड़े। कत्ल के बाद वे सभी भाग गए।
डीसीपी महेश पाटील ने बताया क्वात्रा की हत्या के दिन विपुल व सविता बोरीवली इलाके में मौजूद थे। उनके फोन कॉल इसका प्रमाण है। सविता लगातार विपुल के संपर्क में थी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें