दिल्ली-मुंबई दुनिया के सबसे सस्ते शहर 
नई दिल्ली।
जहां एक ओर देश में महंगाई आसमान छू रही हैं वहीं एक सर्वे के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली और वित्तीय केंद्र मुंबई को दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में शामिल किया गया है।स्विस बैंकिंग कंपनी यूबीएस ने हाल ही एक सर्वे करवाया हैं जिसमें ओस्लो को दुनिया का सबसे महंगा शहर बताया गया हैं वहीं दिल्ली और मुंबई को सूची में सबसे नीचे रखा गया है। यह सर्वे शहरों में वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य के आधार पर करवाया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप यह दोनों शहर जीवन यापन की दृष्टि से सबसे सस्ते शहर माने गए हैं। 
इस सर्वे में दुनिया के 58 देशों के 72 शहरों को शामिल किया गया।
शीर्ष 5 सबसे महंगे शहर
1. ओस्लो
2. ज्यूरिख
3. टोक्यो
4. जिनेवा 
5. कॉपनहेगन 

सबसे सस्ते शहर
1. सोफिया
2. मनीला
3. बुचारेस्ट
4. दिल्ली 
5. मुंबई
सर्वे में 122 वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों का आंकलन कर यह सूची तैयार की गई है। सर्वे के दौरान शहरों के लोगों की काम करने की शक्तिको भी आंका गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top