अन्ना करेंगे आंदोलन,अरविंद देंगे गिरफ्तारी
नई दिल्ली।
इस बीच अरविंद केजरीवाल और इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अन्य नेता सोमवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन गिरफ्तारी देने जाएंगे। 26 अगस्त को हुए आंदोलन के बाद दिल्ली पुलिस ने अरविंद और उनके साथियों के खिलाफ दंगा फैलाने,सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत 5 मामले दर्ज किए थे। इसके अलावा सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया था। अरविंद और उनके साथी इसी का विरोध कर रहे हैं। गिरफ्तारी देने वालों में अरविंद के अलावा मनीष सिसोदिया,संजय सिंह,गोपाल राय और कुमार विश्वास भी होंगे।
अरविंद और उनके साथियों का आरोप है कि 26 अगस्त के आंदोलन में शामिल रहे उनके तमाम सहयोगियों को पुलिस प्रताडित कर रही है। पुलिस पिछले कुछ दिनों से अरविंद के संगठन इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं को पूछताछ लिए बुला रही है। सोमवार को भी पुलिस ने करीब 40 कार्यकर्ताओं को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके विरोध में अरविंद और उनके सहयोगी गिरफ्तारी देंगे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें