फेसबुक से जुड़े सलमान खान 
मुबंई। 
महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब सलमान खान भी फेसबुक से जुड़ गए हैं। सलमान अक्टूबर में अपनी "बींग ह्यूमन" श्रृंखला के नए स्टोर्स शुरू करने जा रहे हैं। उनके फेसबुक से जुड़ने से उनकी संस्था को और प्रचार मिलेगा। उनका फेसबुक पेज शुक्रवार सुबह से सार्वजनिक हुआ। उनके पेज को 26 लाख लोग पहले ही लाइक कर चुके हैं।
सलमान ने अपने पेज पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है, बहुत से लोगों ने मुझे बताया कि फेसबुक पर आपके कई फर्जी पेज हैं। उन्होंने पूछा कि आप कब इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह यही कहेंगे कि अब उनके नाम से जितने फर्जी पेज हैं, वे उनसे जुड़ जाएं। उन्होंने कहा कि वह इसके अलावा और क्या कह सकते हैं। सलमान ने कहा, हम शुक्रवार से पूरे भारत में "बींग ह्यूमन" के स्टोर्स शुरू कर रहे हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top