सबसे अमीर मंत्री हैं प्रफुल्ल पटेल
नई दिल्ली।
114 करोड़ के जेवर,80 करोड़ के फ्लैट
पिछले साल पटेल दंपत्ती की संपत्ति 114 करोड़ रूपए थी। अकेले पटेल के पास 3.5 करोड़ रूपए के जवाहरात हैं। इसके अलावा मुंबई में वर्ली में तीन फ्लैट हैं जिनकी कीमत करीब 80 करोड़ रूपए है।
बेटों की संपत्ति की अलग
वहीं कमल नाथ ने पिछले साल अपने परिवार की संपत्ति 263 करोड़ रूपए घोषित की थी। इस बार उन्होंने अपने दो बेटों बकुल और नकुल तथा बहू सिमरन की संपत्ति को अलग कर दिया है।
बेटे परिवार पर आश्रित नहीं
कमल नाथ ने पीएमओ को लिखा है - पिछले साल नकुल, बकुल और सिमरन की संपत्ति भी दर्शाई गई थी। चूंकि वे परिवार पर आश्रित नहीं हैं इसलिए उनकी संपत्ति को शामिल किए जाने की आवश्यकता नहीं है। अब कमल नाथ व उनकी पत्नी की संपत्ति है 17.6 करोड़ रूपए।
दो कारें
कमल नाथ के पास दो कार टाटा नैनो व एक एंबेसेडर है। हालांकि पटेल ने कार के बारे में जानकारी नहीं दी है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें