तानिया के दम पर भारत पदक की दौड़ में 
इस्तांबुल। 
पूर्व एशियाई चैम्पियन तानिया सचदेव के बेहतरीन फार्म के दम पर भारतीय महिला टीम आठवें दौर में वियतनाम को 2.5-1.5 से हराकर महिला शतरंज ओलंपियाड में पदक की दौड़ में शामिल हो गई। तानिया ने आठ मुकाबलों में सातवीं जीत दर्ज की। अब भारतीय टीम संयुक्त दूसरे स्थान पर है। चीन ने पोलैंड को 3-1 से हराकर 16 में से 14 अंक हासिल कर लिए। चीन अब शीष्ाü पर है।
sportभारत, रूस, फ्रांस और उज्बेकिस्तान 13 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। अब भारत का सामना रूस से होगा। भारत ने छह मुकाबले जीते, एक हारा और एक ड्रा खेला है। डी हरिका ने फाम ले थाओ एंगुएन से ड्रा खेला। वहीं खराब फार्म में चल रही एशा करावाडे को एंगुएन थि मेइ हुंग ने हराया। तानिया ने ली कीयू थिएन किम को मात दी।
राष्ट्रीय महिला चैम्पियन मेरी अन गोम्स ने फाम बिक एंगोक को हराया। पुरूष्ा वर्ग में भारत को सर्बिया ने 2-2 से ड्रा पर रोका। के शशिकिरण को इवान इवानेसेविच से पराजय का सामना करना पड़ा। जीएन गोपाल ने जीत दर्ज की, जबकि परिमार्जन नेगी ने जीत की दहलीज पर पहुंुचकर निकोला सेडलाक से ड्रा खेला। पी हरिकृष्णा ने मिलोस पेरूनोविच से ड्रा खेला। अगले दौर में भारत का सामना जार्जिया से होगा, जिसमें हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top