राजस्थान से छिनी ईरानी ट्राफी की मेजबानी 
जयपुर। 
sms stedyamप्रदेश के क्रिकेट प्रेमी इस बार जयपुर में ईरानी ट्राफी के मुकाबले नहीं देख पाएंगे। राजस्थान से ईरानी ट्राफी की मेजबानी छीन ली गई है। शनिवार को बीसीसीआई की क्यूरेटर समिति के सदस्य वेंटक सुन्दरम ने सवाईमानसिंह स्टेडियम का दौरा किया तथा पिच की जांच की। उन्होंने साफ किया कि बारिश के कारण मैदान और पिच की खराब हालत खराब है तथा मैदान मैच कराने जैसी हालत में नहीं है। अब वे अपनी रिपोरट बीसीसीआई को सौंपेंगे। सूत्रों के अनुसार ईरानी ट्राफी की मेजबानी राजस्थान से लगभग छिन गई है। अब ये ट्राफी नागपुर या इंदौर में हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि सवाईमानसिंह स्टेडियम में अन्तरराष्ट्रीय स्तर तक के मैच होते रहे हैं। लेकिन खेल परिषद और आरसीए के बीच गाहे बगाहे होने वाले विवाद के कारण पहले भी यहां से मैच छीने जाते रहे हैं। इस बार तो आलम यह रहा कि आरसीए को मैदान 5 सितम्बर को सौंपा गया। इतनी कम अवघि में मैदान और पिच पर क्यूरेटर्स ने काफी मेहनत भी की पर बीसीसीआई की क्यूरेटर समिति के सदस्यों ने पिच को खारिज कर दिया। माना जा रहा है कि मैदान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ था। उस दौरान मैदान को काफी क्षति पहुंची। इसके अलावा आरसीए को मैदान विलम्ब से सौंपा गया। जबकि पिच तैयार करने एक से डेढ़ माह का समय लगता है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top