अलवर, स्टूडेंट्स को सेक्स के लिए किया मजबूर 
अलवर।
राजस्थान के अलवर जिले की स्कूली स्टूडेंट्स का अश्लील एमएमएस बनाने और फिर सेक्स के लिए मजबूर करने के आरोपी दो टीचर्स को सस्पेंड कर दिया गया है। जिले के टहला थाना क्षेत्र के तिलवाडी गांव में की इस घटना में टीचर्स पर 8वीं क्लास की 2 स्टूडेंट्स का वीडियो क्लिप तैयार कर ब्लैकमेल करने और फिर ज्यादती का आरोप है। 
हालांकि,अध्यापकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में कोताही बरती जा रही है। एक लड़की का अपहरण कर लिया गया जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। यह मामला 10 दिन पुराना होने के बावजूद पुलिस अभी तक अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में हिचक रही है। 

यह था मामला
आरोपी टीचर्स ने स्कूल की स्टूडेंट्स की मोबाइल से पहले तो अश्लील क्लिप तैयार की फिर ब्लैकमेलिंग कर उनके साथ ज्यादती की जाने लगी। इस संबंध में राजगढ अदालत में अपह्वत छात्रा की बड़ी बहिन ने परिवाद पेश किया जब जाकर टहला पुलिस ने मामला दर्ज किया। छात्रा ने आरोप लगाया कि वह और उसकी छोटी बहन गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती है। छात्रा का आरोप है कि छुट्टी होने के बाद अध्यापक टहला गांव निवासी धारासिंह व मल्लाणा गांव निवासी बद्रीप्रसाद मीणा चाय पिलाने के बहाने दोनों बहनों को रोकते थे। स्कूल की रसोई में चाय बनाते समय दोनों आरोपियों ने ज्यादती की तथा मोबाईल के जरिय ेक्लिप बना ली। इसके बाद लगातार दो साल तक उनके साथ ज्यादती की जाने लगी। 

विरोध के बाद अपहरण,सुराग नहीं
महीनों ज्यादती का शिकार स्टूडेंट ने जब विरोध किया तो गांव में बदनाम करने की धमकी दी जाने लगी और चार जुलाई को आरोपियों ने इनकी छोटी बहन का अपहरण कर लिया। इस संबंध में पीडिता के पिता की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी खुले आम घूम रहे है। उधर,राजगढ पुलिस उपाधीक्षक का कहना है कि छात्रा के बरामद होने के बाद ही असल कहानी का पता चलेगा। मामला दर्ज होने के बाद इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी। टहला थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा को ले जाने वाला युवक रैणी क्षेत्र का सुखराम नामक युवक है जिसकी तलाश की जा रही है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top