बालवाहिनी योजना समिति की बैठक का आयोजन 
जैसलमेर 
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ममता राहुल की अध्यक्षता में बालवाहिनी योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणपतलाल, जिला परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा, निरीक्षक शिवलाल, थानाधिकारी पोकरण रमेश कुमार, शिक्षा विभाग के केपीसिंह व देवकिशन चारण, यातायात प्रभारी लालाराम भी उपस्थित थे। बैठक में वर्तमान ट्रेफिक व्यवस्था व स्कूली छात्र छात्राओं के परिवहन के संबंध में विचार विमर्श किया गया। 
ञ्चसमस्त स्कूलों में छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने के लिए चल रही बाल वाहिनी वाहनों पर ''बाल वाहिनी'' लिखवाने के लिए समस्त शिक्षण संस्था प्रभारियों को निर्देशित किया गया। 
समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों / प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विद्यालय में चलने वाली बाल वाहिनी के चालक का नाम पता व लाइसेंस नंबर सहित सूची रूट वाइज अविलंब भिजवाएं। 
जिला परिवहन अधिकारी एवं समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि समय समय पर बाल वाहिनी को चैक किया जाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को बाल वाहिनी में नहीं बिठाया जाए। 
समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विद्यालय में अनुबंधित बाल वाहिनी वाहन के कागजात जिला परिवहन कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। 
बाल वाहिनी वाहन के चालकों का 5 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है इनकी सूची जिला परिवहन अधिकारी द्वारा सभी विद्यालयों के संस्था प्रधानों को उपलब्ध करवाएंगे। 
अमर शहीद सागरमल गोपा उच्च माध्यमिक विद्यालय के गेट व दीवार के पास खड़े हाथ ठेलों को हटाने के लिए प्रभारी यातायात को निर्देश दिए गए। 
जिन विद्यालयों में छात्र/छात्राएं अपना निजी वाहन लेकर विद्यालय में आते हैं उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना सुनिश्चित किया जाए।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top