पूर्व संघ प्रमुख के एस सुदर्शन का निधन 
नई दिल्ली। 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के पूर्व प्रमुख केएस सुदर्शन का शनिवार सुबह 6.30 बजे रायपुर में निधन हो गया। वह रोजाना की तरह मॉर्निग वॉक पर निकले थे और इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। ऑफिस लौटने पर अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। वह 81 साल के थे। सुदर्शन काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अतिंम संस्कार नागपुर में रविवार को होगा। 
RSS chief KS Sudarshan passes away
जन्म भी रायपुर में 
सुदर्शन का जन्म 1931 में रायपुर में ही हुआ था। उन्होंने सागर के इंजीनियरिंग कॉलेज से टेलीकम्यूनिकेशन में बीई की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने महज 9 साल की उम्र से ही आरएसएस शाखाओं में भाग लेना शुरू कर दिया था। 

1954 में प्रचारक नियुक्त
संघ में 2000 से 2009 तक प्रमुख के रूप में सेवाएं देने वाले सुदर्शन 1954 में संघ के प्रचारक नियुक्त किए गए थे। उन्होंने संघ की परम्परा का निर्वाह करते हुए विवाह नहीं किया और अपना जीवन देश का समर्पित कर दिया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top