"राहुल पर रेप केस के पीछे अखिलेश"

नई दिल्ली।
एक वकील ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि वर्ष 2011 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बलात्कार और लड़की को बंधक बनाकर रखने के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जो मामला दाखिल किया गया था वह समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अखिलेश यादव के इशारे पर हुआ था, जो कि अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।न्यायाधीश बी. एस. चौहान और स्वतंत्र कुमार की पीठ को अधिवक्ता कामिनी जायसवाल ने यह बात बताई। अदालत मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक किशोर समरीते की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक फैसले को चुनौती दी थी। उच्च न्यायालय ने समरीते के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू करने का निर्देश दिया था और साथ ही उन पर 50 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें