हरदा में जारी है 13 दिन से जल सत्याग्रह
हरदा।
ओंकारेश्वर बांधी की ऊंचाई कम करने की मांग को लेकर खंडवा में जल सत्याग्रह करने वालों के आगे तो मध्य प्रदेश सरकार झुक गई लेकिन हरदा में इंदिरा सागर बांध में जल स्तर कम करने की मांग को लेकर जल सत्याग्रह कर रहे लोगों पर सरकार सख्ती करने के मूड में हैं।
262 कर दिया था बांध का जल स्तर
मध्य प्रदेश सरकार ने बांध का जल स्तर 262 मीटर बढ़ा दिया था। इसके 19 गांव डूब क्षेत्र में आ गए हैं। मध्य प्रदेश ने खंडवा के लोगों की मांगे तो मान ली लेकिन इनको अभी तक कोई आश्वासन नहीं दिया है। सरकार की योजना बांध के जल स्तर में 0.2 मीटर करने की है। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमारे लिए कोई घोषणा नहीं की है। जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानती हम जल सत्याग्रह जारी रखेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमारे साथ भेदभाव कर रहे हैं।
प्रशासन नहीं दे रहा आश्वासन
हरदा के एसडीएम मंजूषा राय ने बताया कि हम जल सत्याग्रहियों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। उनकी मांगे प्रशासनिक स्तर पर है। इसलिए हम उन्हें आश्वासन नहीं दे सकते।
प्रदर्शनकारियों को चेक दे दिए गए हैं। हम उनसे विरोध प्रदर्शन खत्म करने की अपील करते हैं।
नर्मदा पर बने हैं दोनों बांध
Aओंकारेश्वर और इंदिरा सागर बांध नर्मदा नदी पर बने हैं। दोनों इंदिरा सागर प्रोजेक्ट के हिस्से हैं। जल सत्याग्रही नर्मदा बचाओ आंदोलन के सहयोग से अपनी मुहिम चला रहे हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें