200 डॉलर में बिकी पूर्व मिस मलेशिया वर्ल्ड 
कुलालंपुर। 
मलेशिया में एक अच्छे काम के लिए पांच मशहूर हस्तियों ने अपनी बोली लगाई। नीलामी के दौरान पूर्व मिस मलेशिया वर्ल्ड नादिया हेंग 200 डॉलर में बिकी। भारतीय मूल के एक वकील ने नादिया को खरीदा। नादिया उन पांच स्थानीय हस्तियों में शामिल है जिनको उंडीमिशिया रिसोर्स सेंटर को अपग्रेड करने के लिए नीलाम किया गया है। 

डेट पर जाएंगे खरीदार
स्टार ऑन लाइन के मुताबिक खरीदार पांचों मशहूर हस्तियों के साथ डेट पर जाएंगे। नादिया का कहना है कि उसे बिकने में कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि यह एक अच्छे मकसद के लिए किया गया है। नादिया ने कहा कि वह कैंडल लाइट डिनर और ममाक स्टॉल में मील के लिए तैयार है। नादिया को खरीदने वाले 37 वर्षीय वकील दीपेन्द्र रॉय ने कहा कि वह ऎसा कर उसे सरप्राइज देने वाला था।

लू ने लगाई सबसे ज्यादा बोली
38 साल के आईटी मैनेजर एडम लू ने वकील एडमंड बोन को 400 डॉलर में खरीदा। यह सबसे बड़ी बोली थी। लू बोन के साथ डेट पर जाएगा। लू और बोन के करीबी मित्रों के मुताबिक दोनों ममाक स्टॉल में घूमेंगे फिरेंगे। इस दौरान लू एडमंड बोन के लिए रोटी कनाई और तेह तारिक खरीदेगा। नीलामी में जिन अन्य हस्तियों की बोली लगाई गई इनमें एफएचएम गर्ल नेक्स्ट डोर कंटेस्ट 2010 की विनर योने सिम,डॉक्यूमेंट्री प्रोडयूसर सेरा सच्चा,एक्टर टोनी यूसोफ शामिल हैं। इनको क्रमश: 820 आरएम,800आरएम और 320 आरएम में खरीदा गया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top