तिरंगा लपेट कर किया शूट,मॉडल गिरफ्तार
मुंबई।
मुंबई की अभिनेत्री व मॉडल वंदना रविंद्र तिवारी उर्फ गहना वशिष्ठ को तिरंगे का अपमान महंगा पड़ गया। उसे शनिवार को तिरंगे को बिकीनी के तौर पर इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उसने तिरंगा लपेट कर फोटो शूट किया था।
डेक्कन जिमखाना पुलिस ने वंदना को नेशनल ऑनर एक्ट 1971 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया। डेक्कन जिमखाना पुलिस थाने की एक टीम ने वंदना को मुंबई स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। इंटरनेट पर पोस्ट की गई फोटोज के आधार पर एक राजनीतिक दल के नेता ने डेक्कन जिमखाना पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उसे शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था लेकिन उसने शूटिंग का हवाला दे आने से इनकार कर दिया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top