कांड कर नेपाल भाग गया है कांडा! 

नई दिल्ली। 
एमडीएलआर कंपनी की पूर्व एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या के मामले में आरोपी हरियाणा का पूर्व मंत्री गोपाल कांडा भारत में नहीं है। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तारी के डर से कांडा अपने परिवार के साथ नेपाल भाग गया है। कहा यह भी जा रहा है कि कांडा दुबई में हो सकता है। हालांकि पुलिस को कांडा के नेपाल में होने की आशंका ज्यादा है। 
पुलिस का मानना है कि कांडा ने नेपाल में अपना हुलिया बदल लिया होगा। कांडा या तो पगड़ी पहनकर घूम रहा होगा या फिर उसने साधु का वेश धारण कर लिया होगा। सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त गीतिका परीक्षा देने जाती थी तब कांडा पगड़ी पहनकर उसका पीछा करता था। कांडा पिछले एक हफ्ते से फरार है। कोर्ट की फटकार के बावजूद पुलिस कांडा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कांडा ने दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने कांडा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। कांडा के वकील और दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश पी.के. भसीन ने फैसला सुरक्षित रखा।
दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने पूछताछ के लिए कांडा की हिरासत की मांग की, ताकि कांडा और उनकी कम्पनी की वरिष्ठ अधिकारी अरूणा चbा के बीच साजिश का पता चल सके। कांडा के वकील के.टी.एस. तुलसी ने दलील दी कि गीतिका के सुसाइड नोट को "पूर्ण सत्य" नहीं माना जा सकता। सुसाइड नोट गुस्से में लिखे हुए होते हैं। गुस्से में कोई कुछ भी आरोप लगा सकता है। गीतिका की आत्महत्या के लिए कांडा को जिम्मेदार ठहराने के लिए कुछ अन्य सबूत जरूरी हैं। 
तुलसी ने कहा कि निचली अदालत ने अग्रिम जमानत खरिज करते हुए जो कारण बताए हैं,वे हैं अधिकार का दुरूपयोग, गीतिका के प्रति अधिक मेहरबानी दिखाना और उसका शोषण करना, लेकिन ये अपराध आत्महत्या के लिए उकसाने के दायरे में नहीं आते। उल्लेखनीय है कि गीतिका ने गत रविवार को अशोक विहार स्थित अपने घर में पंखे में फंदा डालकर फांसी लगा ली थी। गीतिका ने दो सुसाइड नोट लिखे थे, जिनमें उसने आत्महत्या के लिए कांडा और कांडा की कम्पनी की वरिष्ठ अधिकारी अरूणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था। अरूणा गिरफ्तार हो चुकी है, जबकि कांडा भूमिगत हो गया हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top