"टाइगर"नंबर दो पर 
मुंबई। 
सलमान खान की मूवी "एक था टाइगर"रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म अब तक 150 करोड़ रूपए की कमाई कर चुकी है। यह आमिर खान की थ्री इडियट के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है। टाइगर ने सलमान की ही फिल्म दबंग की कमाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। दबंग ने 147 करोड़ की कमाई की थी। 
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने यह जानकारी दी है। फिल्म ने विदेशों में भी रिकॉर्ड कमाई की है। न्यूजीलैैण्ड में एक था टाइगर ने धूम मचा रखी है। सलमान की मूवूी 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन ही रिकॉर्ड 33 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने दो दिन में ही 50 करोड़ की कमाई कर ली थी। हालांकि बाद में कलेक्शन कम हुआ।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top